Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 22, 2022

यूपी जीत का संकल्प पूर्ण होने पर,योगी मोदी से मिलने तीन युवाओं ने शुरू किया सायकल यात्रा


यूपी जीत का संकल्प पूर्ण होने पर,योगी मोदी से मिलने तीन युवाओं ने शुरू किया सायकल यात्रा


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने चार राज्यो में जीत का परचम लहराया है और उत्तरप्रदेश में फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने का जो बहुमत दिया है, उससे यूपी में योगी आदित्यनाथ की जीत का संकल्प पूरा होने पर जिले के तीन युवा सायकिल से संकल्प यात्रा पर निकले है। इस संकल्प यात्रा में 1064 किलोमीटर की सायकिल से यात्रा कर उत्तरप्रदेश और फिर दिल्ली जायेंगें जहां वे उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ और दिल्ली मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इन तीन युवाओं में एक ग्राम प्रधान, एक भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनका एक साथी शामिल है। जिन्हें 21 मार्च को गांव से परिजनों, ग्रामीणों और युवाओं ने भारत माता का जयघोष करते हुए डीजे की धूम पर नाचते गाते विदा किया और उनकी संकल्प यात्रा पर उन्हें शुभकामनायें दी।

 जिले के किरनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भालवा मोहगांव एवं सारद के तीन युवा भालवा ग्राम प्रधान अमृतलाल राहंगडाले, किरनापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन पारधी और भालवा निवासी राजकुमार पारधी ने संकल्प लिया था कि यदि उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तारूढ़ होती है तो वह सायकिल से संकल्प यात्रा निकालेंगे। विगत समय आये चुनाव परिणाम ने उत्तरप्रदेश में फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने बहुमत का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। जिससे इन युवाओं का संकल्प पूरा होने पर वह सायकिल से संकल्प यात्रा लेकर जिले से 21 मार्च सोमवार को रवाना हुए है।

 ग्राम प्रधान अमृतलाल राहंगडाले ने बताया कि संकल्प यात्रा लगभग 1064 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। इस दौरान वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को वह उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगें। जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि हमने संकल्प लिया था कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनती है तो हम साइकिल से दिल्ली और लखनऊ की यात्रा करते हुए योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad