Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

खैरागढ़-शासकीय करण की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचें पंचायत सचिव, पुलिस के रास्ते में रोकने के प्रयास को विफल कर रायपूर धरना में शामिल हुए ब्लाक के सचिव

 खैरागढ़-शासकीय करण की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचें पंचायत सचिव,


पुलिस के रास्ते में रोकने के प्रयास को विफल कर रायपूर धरना में शामिल हुए ब्लाक के सचिव



खैरागढ़ । शासकीयकरण की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के लिए निकलें पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने पुलिस की तगड़ी व्यवस्था को भी ध्वस्त करतें बूढ़ातालाब पहुँच धरना प्रदर्शन में शामिल होनें में कामयाब रहे। पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर 9 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होनें ब्लाक पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में रायपूर के लिए निकलें थें । सचिव संघ के सचिव खुमान यादव, उपाध्यक्ष नाजनीन नियाजी ने बताया कि रायपूर जानें के दौरान पुलिस ने सचिवों को अहिवारा के पास ही रोक लिया और रायपूर जाने से मना करतें वापस भेज दिया। पंचायत सचिवों ने इसका तोड़ निकालतें दूसरे रास्ते से होकर रायपूर बूढ़ातालाब में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुँचें और संघ की आवाज बुलंद की । बूढ़ातालाब में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद सचिव संघ सदस्य प्रांत स्तरीय मौजूद प्रदेश भर के पंचायत सचिवों के साथ विधानसभा घेराव करने निकलें । लेकिन पुलिस ने फिर से उन्हें रोक लिया। जिसके बाद पंचायत सचिवों नें रास्ते में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।


बजट में शामिल नहीं होने से मायूसी


पंचायत सचिव संघ अपने शासकीयकरण की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को पेश होनें वाले बजट में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण किए जाने की मांग को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किए जाने की उम्मीद थी । लेकिन सरकार की ओर से इस मामले को लेकर कोई पहल नहीं हो पाई। पंचायत सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष जोगेश्वर धनकर ने बताया कि अब आगे की रणनीति पर प्रांतीय पदाधिकारियों से मिलें निर्देशों के मुताबिक आंदोलन किया जाने की तैयारी है ।


*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad