धर्म नगरी डोंगरगढ़ में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर- डोंगरगढ कोविड 19 के पश्चात् इस वर्ष नवरात्रि पर्व में माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के द्वारा नवरात्रि पर्व में दर्शनार्थियों के अत्यधिक अवागमन को देखते हुये व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, जिलाधीश के द्वारा नवरात्री पर्व के संबंध में बैठक आयोजित की जावेगी।
और उस बैठक में होने वाले निर्णय के आधार पर अन्य व्यवस्थायें की जायेगी। राज्य शासन के द्वारा दिये गये गाईड लाईन के आधार पर ही समस्त व्यवस्था उसी अनुरूप की जायेंगी।दर्शनार्थियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुये ट्रस्ट समिति के द्वारा अत्याधुनिक उच्च तकनीक रोप-वे लगाया लगाया गया है,
जिससे दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, ट्रस्ट के मंत्री नवनीत तिवारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व में ज्योति स्थापना कराने वाले श्रद्धालु भक्तजनों के सुख समृद्धि के लिए दुर्गा सप्तसती का पाठ, शतचण्डी हवन आदि विद्वान पंडितों के द्वारा किया जावेगा, दर्शनार्थियों को हर सम्भव सुविधा प्रदान करने के लिए बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ प्रयासरत है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.