रायपुर महापौर निवास मे जनदरबार की हुई शुरुआत
सी.एन.आई. न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट..
रायपुर -महापौर एजाज़ ढेबर के निवास मे आज से नगर वासियों की नगर निगम से संबंधित सेवाओं के संदर्भ मे होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जनदरबार की शुरुआत की गई है। जिसमे आज प्रथम दिवस के दिन 25से 30आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें एडमिशन, राशन कार्ड, रोजगार, एवं मूलभूत समस्याओं के लिये लोगों ने आवेदन दिया है। और अनेक नागरिकों ने अपनी समस्याओं को श्री ढेबर को मौखिक रूप से चर्चा करते हुए अवगत कराया है ।वही
महापौर ढेबर ने सभी को आश्वासन दिया कि शीघ्रातिशीघ्र सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.