मदनलाल सोनी किल्लापारा खैरागढ़ , मुआवजा नहीं मिलने से परेशान पीड़िता ने पूरा परिवार विधानसभा उप चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव । मुआवजा को लेकर विभागों का चक्कर काट रहे पीड़िता मदनलाल सोनी निवास किल्लापारा वार्ड नं. 11 खैरागढ़ ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के नाम खैरागढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे ,
पीड़िता मदनलाल सोनी ने मीडिया पत्रकारों को बताया कि रोड चौड़ीकरण के दौरान उनके टूटे मकान का उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है टूटे हुए मकान से संबंधित सभी दस्तावेज पीड़िता के द्वारा अधिकारियों के समक्ष पहले से ही प्रस्तुत कर दिया गया है उसके बाद भी नगरपालिका के द्वारा उन्हें मुआवजा राशि नहीं दिया जा रहा है , मदनलाल सोनी ने बताया कि उनके नाम के रिकॉर्ड में दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई है जिसकी सूचना अनुविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय व अन्य कार्यालय में भी मदनलाल सोनी जी द्वारा जिसकी छायाप्रति दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के कार्यवाही नहीं की किये जाने से मदनलाल सोनी व उनके पूरे परिवार के सदस्य मुआवजा नहीं मिलने से आहत हो कर इससे पहले भी नगर पालिका चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं और अभी वर्तमान विधानसभा उपचुनाव का भी बहिष्कार करने के लिए ज्ञापन सौंपे
*प्रीतम साहू तहसीलदार खैरागढ़*
पुराने रिकॉर्ड के अनुसार आवेदक मुआवजा की मांग कर रहे है, नए आदेश का दस्तावेज आवेदक के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है जिसके चलते मदनलाल सोनी को मुआवजा नहीं मिल पाया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.