मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि मौसम विभाग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पामगढ़ के ग्राम भदरा में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार पटेल जनपद अध्यक्ष पामगढ़ एवं अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर जी० के० दास मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख द्वारा भगवान बलभद्र के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषको में जागरूकता लाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुये खेती किसानी के गुण बताते हुते कहा कि वे स्वयं एक कृषक हैं जो मुर्गीपालन के अलावा साग सब्जी की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कृषकों को सलाह भी दी कि कोई भी कार्य करने से पहले उस कार्य के बारे में अच्छी तरीका से जानें , पूर्व में कर रहे किसानों के यहां विजिट करें तत्पश्चात ही उस कार्य को करने का बीड़ा उठायें। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि हमारे कृषक ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं अतः उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा में ही जानकारी प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर जी० के० दास ने जलवायु परिवर्तन पर अपना उद्बोधन देते हुये कृषको को बताया की जलवायु परिवर्तन से जो किसानों को हानि हो रही है उससे कैसे बचा जा सकता है ? सूखा पड़ने की स्थिति में क्या किया जाना चाहिये ? तापमान बढ़ने की स्थिति में कौन सी किस्म का चयन किया जाना चाहिये ? इन सब बातों की जानकारी उन्होंने कृषको को प्रदान की। कृषि महाविद्यालय जांजगीर चांपा अधिष्ठाता श्रीमती अंबिका टंडन एवं श्रीमती पुष्पा प्रधान जनपद सदस्य ने भी किसानों को संबोधित किया। सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखिजा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान की केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ० राजीव दीक्षित ने केंद्र की गतिविधियों से किसानों को रूबरू कराया एवं भदरा गांव में चल रहे बड़ी परियोजना की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में आसपास के लगभग एक सौ कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत सूर्यवंशी जी ने किया एवं कृषकों को गर्मी में लगने वाली उड़द और मूंग की जानकारी प्रदान की। अंत में चयनित कृषकों को जय उर्वरक एवं अन्य सामग्रियां प्रदान की गई तत्पश्चात इसको के क्षेत्र में विकास की गई बाड़ी का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित , मनीष एवं उद्यान विभाग से संदीप जयसवाल का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.