स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ..
सी.एन. आई.न्यूज के लिये पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट.
आज से स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 6सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है. इससे प्रदेश के5200उपस्वास्थ्य केंद्र तथा550प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होगी.
करोना काल के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कर्मियों के वेतनमान वृद्धि करने की घोषणा की गई थी जो आज तक लंबित है.
6.सूत्री मांगे.
1.समान शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण अवधि के आधार पर एवं विभागीय प्रस्ताव अनुरुप ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों का वेतन मान समतुल्य करते हुए वेतनमान.5200-20200व ग्रेड पे 2800 किया जाए।
2.ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का मनोबल बढ़ाने हेतू पदनाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक अधिकारी किया जाए।
3.प्रदेश के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्र. हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर मे कलेक्टर दर पर एक वार्ड आया. सफाई कर्मी कि नियुक्ति की जाए।
4.आनलाईन डाटा एंट्री के कार्य हेतू अलग से प्रति माह5000 रू.निर्धारित किया जाए .अतिरिक्त मानदेय निर्धारित नहीं करने कि स्थिति मे प्रशिक्षित पीएडीए के माध्यम से आनलाईन डाटा एंट्री का कार्य लिया जाए।
5. हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर मे पदस्थ सीएच ओ के इंसेटिव के आधार पर स्वास्थ्य संयोजको के मासिक इंसेटिव मे वृद्धि किया जाए।
6.विगत करोना काल मे सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष कोरोना भत्ता प्रदान किया जाए।
आज हड़ताल के पहले दिन भारी संख्या मे कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी एवं मांगो का पूरा होने तक काम मे नहीं लौटने की बात कही.।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.