सेनीलोफ़र रैनी छात्र सभा के सचिव पद हेतु मनोनीत सुकमा शासकीय महाविद्यालय में छात्र सभा के कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
सुकमा-- जनसभा की छात्र इकाई छात्र सभा का विस्तार करते हुए शासकीय महाविद्यालय - सुकमा की छात्रा नीलोफ़र रैनी को प्रदेश अध्यक्ष जनसभा व प्रमुख संरक्षक छात्र सभा डॉ. अरुण पाण्डेय द्वारा शासकीय महाविद्यालय सुकमा छात्र सभा के सचिव पद के रूप में नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी देने के साथ उन्होंने आशा व्यक्त किया हैकि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के वास्तविक हक़ व अधिकार हेतु निस्वार्थ संघर्ष करते हुए मीडिया व जन साधारण के मध्य संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद सुकमा महाविद्यालय के छात्र छत्राओं व मित्रों के बीच ख़ुशी की लहर है। सभी लगातार नीलोफ़र को विभिन्न माध्यमों से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
नीलोफर से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा की संगठन के माध्यम से हम छात्र हित हेतु जो भी होगा उस पर कार्य करते रहेंगे व हमारे संगठन ने यह पद मुझे दिया है मैं इस पर पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए खरा उतरने का प्रयास करूंगी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.