डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल खैरबना के फाग प्रतियोगिता कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोगरगढ़ के ऊर्जावान विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल विधान सभा क्षेत्र के खैरबना में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित फाग प्रतियोगिता
के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं मंच पर उन्होंने नगाड़े की थाप पर गाते बजाते झूमते नजर आए तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमे हमारे संस्कृति को आगे बढ़ाने की जरूरत है तथा अपनों से बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए औऱ उन्होंने सभी उपस्थित जनों को होली पर्व की बधाई दी ।
वही इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, उपाध्यक्ष सामसाय टांडेकर, महामंत्री राजू सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, सरपंच गोमती बाई, शालिक राम, आयोजन समिति के सदस्य नेपाल सिंह ,प्रवीण वर्मा, तिरिथ यादव , नीलकंठ वर्मा, देवेंद्र नेताम, नरोत्तम नेताम, मानसिंह वर्मा एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.