अटल आवास उरला, बीरगांव मे अवैध कब्जा
सी.एन.आई.न्यूज के लिये पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट.
रायपुर.नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले बीरगांव के वार्ड क्र.1पठारी डीह उरला मे निर्मित लगभग 100 की संख्या मे अटल आवास बनाया गया है । जिसमें वर्ष 2007-08 से अवैध रुप से कब्जा कर निवास कर रहे हैं।
नगर निगम के द्वारा दो तीन बार प्रयास भी किया गया कब्जा हटाने का जिसके बाद भी उन्हें हटाया नहीं जा सका है.
उक्त आवास मे निवासरत श्रीमती पुन्नी चतुर्वेदी एवं गंगा राम डहरिया ने बताया कि वो लोग पिछले 10-11वर्षों से यहाँ निवास कर रहे हैं ,शासन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं ,बिजली, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र.उपलब्ध है।माननीय कलेक्टर महोदय से आवास प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन दे चुके हैं।
अटल आवास प्रभारी श्री दीपक दीवान सहा.राजस्व अधिकारी ने बताया कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर भविष्य मे निवासरत लोगों को बसाया जा सकता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.