Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

महिला स्वसहायता समूह संघ का प्रदर्शनः सिवनी जिले में भुगतान बिल में कई महीनों से लगातार कि जा रही कटौती, इंधन का पैसा भी हो गया बंद

 महिला स्वसहायता समूह संघ का प्रदर्शनः सिवनी जिले में भुगतान बिल में कई महीनों से लगातार कि जा रही कटौती, इंधन का पैसा भी हो गया बंद


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 सिवनी जिले की महिला स्वसहायता समूह संघ की सैकड़ों महिलाएं गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उल्लेख है कि महिला स्व सहायता समूह के आंगनवाड़ी केंद्र में साझ चूल्हा संचालित किया जा रही है। किंतु भुगतान बिल से लगातार कई महीनों से 20 से 25 प्रतिशत राशि की कटौती की जा रही है। वर्ष 2014 15 में ईंधन का पैसा अलग से दिया जाता था वह भी बंद हो गया है। रसोईयों को 501 रुपए दिए जा रहा हैं। वर्तमान में किराना सामग्री और ईंधन कीमतों आसमान पर जा पहुंची हैं। कोरोना काल के पहले के छात्र दर रेट पर संचालकों को 20 से 25 प्रतिशत राशि काटकर भुगतान किया जा रहा है। भुगतान राशि 2 से 3 माहों के बाद भुगतान की जाती है। खाद्यान्न भी दो दो माहों में आंबटित किया जाता है। एवं सरकारी तंत्र को लेकर संचालकों को आए दिन डरते धमकाते रहते हैं। जिसके चलते आज 3 मार्च को जिला सिवनी में पीएमपो एवं साझ चूल्हा भोजन बंद है। प्राथमिक शाला प्रति छात्र 10 रुप ए एवं से भुगतान किया। शाला की रसोईयों बहनों का मानदेय 3000 रुपए भुगतान किया जाए। महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष, सचिव एवं रसोइयों का निःशुल्क पांच लाख रुपए का बीम किया जाए और अध्यक्ष ,सचिव को पारिश्रमिक राशि दी जाए। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad