Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 18, 2022

सैनिकों के सम्मान के साथ हुआ फाग प्रतियोगिता का समापन

 


सैनिकों के सम्मान के साथ हुआ फाग प्रतियोगिता का समापन  

सीएनआई न्यूज़ बालोद छत्तीसगढ़ से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद/गुरुर। जिले के ग्राम अरमरीकला में दो दिवसीय फाग गायन महोत्सव एवं  एवं झांकी प्रतियोगिता का समापन सैनिकों के साथ सम्मान के साथ हुआ। ग्राम पुरोहित सौरभ शर्मा के पूजन अर्चना के पश्चात फ़ाग महोत्सव का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मंडलियों ने  गीत संगीत, वाद्य, और झांकी के माध्यम से जनमानस को सराबोर किया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नरेश मदन साहू भाजपा मंत्री बालोद उपस्थित रहे साथ ही ग्राम के भूतपूर्व सैनिक कैप्टन प्रेम लाल साहू ,भूतपूर्व सैनिक एमन गंगबेर,भूतपूर्व सैनिक तुला राम पटेल , भूतपूर्व सैनिक भामाशाह गंगबेर और अतिथि गण सहित पूरे ग्रामवासी अरमरीकला उपस्थित रहें।इस दौरान मुख्य अतिथि नरेश मदन साहू ने कहा की हम जिस प्रकार से रंगों के साथ अपने परिवारों के बीच होली खेला करते हैं और यह हमारे जो जवान हैं सीमा पर डटकर भारत मां की रक्षा खातिर खून की होली खेला करते हैं ऐसे सुर वीरों को मेरा प्रणाम है साथ ही साथ आयोजक समिति को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं कि आप सभी ने अपनी छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को बचाने का सुंदर तरीके से प्रयास किया है और सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।आयोजक समिति के  सचिव निखिल कलिहारी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार अंजोर फाग मंडली पेंड्री ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार जय शिव शक्ति फाग मंडली भालूकोन्हा, तृतीय पुरस्कार नवजागरण फाग मंडली अरमरी खुर्द, चतुर्थ पुरस्कार जय बजरंग फाग मंडली बागतराई, पंचम पुरस्कार आदर्श नवयुवक परिवार पडकीभाट ने प्राप्त किया। आयोजन बनाने में महत्वपूर्ण रामजी साहू, थानु राम साहू, कोमल साहू ,टेकराम पटेल, जैत राम निषाद ,पुनाराम साहू ,चेतन गंगबेर, रोहित साहू सहित पूरे ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad