नगरपंचायत डौंडी लोहारा में सद्भाव और भाईचारे एवं प्रेम का संदेश देने होली मिलन समारोह आयोजित
महिला पार्षदों ने संभाली नगाड़े की कमान और गाए होली गीत
सीएनआई न्यूज़ बालोद छत्तीसगढ़ से उत्तमसाहू की रिपोर्ट
बालोद/ डौंडी लोहारा।नगर पंचायत डौंडी लोहारा में सद्भाव और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया गया।श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष ने सभी पार्षदों महिला समूह के समस्त माता बहनों और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहां की कोविड-19 के चलते 2 वर्षों से नगर में होली नहीं मनाई गई
आज 2 वर्षों बाद हम सभी लोगों को होली मिलन समारोह मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।सौहार्दपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ की परंपरा को संजोए रखने के लिए अबीर गुलाल और नगाड़े की धुन पर गीत गाते हुए सद्भाव और भाईचारे एवं प्रेम के साथ होली मनाई गई। उन्होंने समस्त पार्षद साथियों को अधिकारी कर्मचारियों को एवं समस्त नगरवासियों को होली पर्व की बहुत-बहुत बधाई देते हुये कहा आप सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे ऐसा उम्मीद करती हूं क्योंकि आने वाला समय में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम हमारे नगर में आएगी पिछले वर्ष आप लोगों के मेहनत के परिणाम स्वरूप 1स्टार रैकिंग का खिताब नगर पंचायत को मिला था हमारी कोशिश होगी इस वर्ष अच्छा प्रयासों कड़ी मेहनत करके हमारी रेटिंग में सुधार करते हुए 3 स्टार 5 स्टार 7 स्टार तक जाने का प्रयास करेंगे।
विशेष अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने पूरे नगर पंचायत स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
इस दौरान महिला पार्षदों एवं स्वच्छता महिला साथियों द्वारा खुद ही नगाड़े की कमान संभाल अबीर गुलाल और नगाड़े की धुन पर सभी अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि थिरकते नजर आए और हर्ष और उल्लास के साथ होली पर्व मनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगाते हुए बधाई दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.