नारी के सम्मान में ओबीसी महासभा मैदान में
ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के द्वारा दिनांक 27 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रायपुर एवं महासमुंद जिले का दौरा किया गया। सर्वप्रथम कथावाचक बहन यामिनी देवी साहू के सम्मान में आयोजित धरना प्रदर्शन जिला दुर्ग के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओबीसी युगल किशोर, भुनेश्वर देवांगन एवं प्रदेश सचिव गौतम दास साहू के साथ शामिल हुए ।तत्पश्चात रायपुर राजधानी में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रजीत देवांगन ,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोहर देवांगन ,संभाग अध्यक्ष रायपुर श्री हेमंत साहू एवं उत्तम साहू के साथ संक्षिप्त बैठक संपन्न किया ।
लगभग 2:30 बजे रायपुर से महासमुंद जिले के लिए ओबीसी महासभा के पदाधिकारी ओबीसी युगल किशोर चंद्रजीत देवांगन मनोहर देवांगन हेमंत साहू उत्तम साहू के साथ रवाना हुए ।महासमुंद जिले के सिरगिड़ी ग्राम में आयोजित भागवत कथा समारोह के कथावाचक बहन यामिनी देवी, यजमान एवं ग्राम वासियों के साथ लगभग 1 घंटे तक बैठक चली जिसमें प्रमुख रुप से गायत्री परिवार से जुड़े सामाजिक बंधु एवं उड़ीसा प्रदेश से पधारे हुए राजेश्वरी साहू चंद्रहास साहू ओम प्रकाश शामिल हुए ।तत्पश्चात ओबीसी महासभा के पूरे टीम यामिनी देवी साहू को ब्राह्मणों द्वारा दिए जा रहे धमकी के विरुद्ध में पूर्व में किए गए शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा एफ आई आर तत्काल दर्ज किए जाने हेतु बागबाहरा थाना पहुंचे ,जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, सीएसपी कपिल चंद्रा, थाना प्रभारी मनीष जायसवाल एवं थाना प्रभारी खल्लारी श्री वैष्णव जी के साथ रात्रि 10:30 बजे तक एफ आई आर की कार्रवाई पूर्ण कराया गया ।थाना बागबाहरा में ओबीसी समाज के नेहरू ,परमानंद धनराज ,प्रेम साहू ,लोकेश, सुरेश कुमार ,विद्या प्रसाद ,राकेश साहू ,धीरेंद्र श्रीमती सुधा साहू ,रमेश साहू ,लखनलाल आदि ने ओबीसी महासभा को पूर्ण सहयोग प्रदान किया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.