डोंगरगढ-अभिय निजात के तहत मुसराखुर्द स्थित के.जी.एफ.ढाबा में म.प्र.राज्य से निर्मित शराब विक्रय करते एक आरोपी गिरफ्तार
महेंद्र शर्मा बंटी छतीसगढ़ रिपोटर- राजनांदगाँव जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई एंव डोंगरगढ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर अवैध शराब विक्रय पर अकुंश लाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवचन्द्रा को आज दिनांक 21मार्च को मुखबीर से सूचना मिली की मुसराखुर्द स्थित के.जी.एफ.ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्रय की जा रही है। सूचना तस्दीक हेतु बिना विलंब किये तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी जाकीर खान पिता जुम्मन खान उम्र 27 साल साकिन
बुधवारीपारा डोंगरगढ थाना डोंगरगढ के कब्जे से 100 पौवा म.प्र.राज्य से
निर्मित गोवा स्प्रीट ऑफ स्मूथनेश व्हीस्की शराब को जप्त किया गया है।पकड़ी गई शराब जिसकी कीमत 13000 हजार आंकी गई है । वही आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी को उप जेल डोंगरगढ दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में म0प्र0आर0 504 ए.पी.शीला, आर. 985 चंद्रा प्रताप सिंह, आर.1986
उमा शंकर, 1997 चन्द्रभान की भूमिका सराहनीय रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.