कलेक्टर ने किया केवलारी के विभिन्न क्षेत्र का निरीक्षण
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने गुरुवार 24 मार्च को केवलारी विकासखंड के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभिन्न संख्याओं तथा विकास कार्यो का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये। कलेक्टर डॉ. फटिंग ने पलारी आईटीआई का निरीक्षण कर संस्था में संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स, उनमें दर्ज बच्चों के साथ ही कैम्पस प्लेसमेंट की जानकारी लेकर प्राचार्य को बच्चों को अधिक से अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए शतप्रतिशत बच्चों के प्लेसमेंट के प्रयास करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर डॉ. फटिंग ने ग्राम बिछुवा पहुंँचकर वैक्सीनेशन केंद्र तथा कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। उन्होंने माध्यम भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ.फटिंग ने केवलारी में अमृत योजना अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब तथा पर्यटन स्थल सिध्दघाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिध्दघाट में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तार से चर्चा की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स बैठक सम्पन्न कलेक्टर डॉ. राहुल हरीदास फटिंग की अध्यक्षता में गुरुवार 24 मार्च को बैंकर्स समिति बैठक का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैयसवाल महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, उपसंचालक मत्स्य विभाग, उपसंचालक पशुपालन विभाग सहित अन्य स्वरोजगार मूलक विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के बैंकर्स की उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.