जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने निष्क्रिय कार्यकर्ता सतेंद्र सिंह टुटेजा(जोंटी ) सिंह को बाहर का रास्ता दिख दिया है।
दल्लीराजहरा :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी)शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पार्टी की मजबूती के लिए "आस्तीन के साँप जैसे सौ कौरवों की जगह 5 पांडव ही काफी है "। जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने सतेन्द्र सिंह टुटेजा उर्फ (जोंटी सिंह ) पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
शमसुल आलम ने कहा पार्टी में अपने निजी फायदे के लिए जुड़े रहने और समय समय पर कभी इधर कभी उधर रहने वाले के लिए पार्टी में कोई जगह नही है साथ ही साथ आगामी खैरागढ़ चुनाव में चयनित हुए विधानसभा प्रत्याशी को बधाई दी है।
जकाँछ शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम अभी अपनी इलाज के चलते मुंबई में हैं तथा 30 मार्च से पूरी ताकत से चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं के साथ जकाँछ विधानसभा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से भिड़ जाएंगे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.