Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 8, 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट व ट्रैकशूट का वितरण किया गया


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट व ट्रैकशूट का वितरण किया गया

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर....अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में सिनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रैकशूट व टी शर्ट प्रदान किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुवे जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में 68 वी सिनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रैकशूट मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत मुंगेली व श्रम कल्याण विभाग सदस्य  छ. ग. शासन  अम्बालिका साहू और  ड्रीमलैंड स्कूल संस्था प्रमुख निताभ सरकार द्वारा दिया गया  महिला कबड्डी खिलाड़ियों को टी शर्ट निदान संस्था बिलासपुर अध्यक्ष डॉ. सुषमा सिंह द्वारा दिया गया 


महिला कबड्डी खिलाड़ियों को पोषण आहार देसी माँ पोषण आहार संचालिका वंदना तिवारी द्वारा प्रदान किया गया 68 वी सिनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 10 से 13 मार्च 2022 तक चरखी दादरी हरियाणा में आयोजित होगी जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला कबड्डी टीम आज शाम ट्रैन से हरियाण के लिए रवाना होगी छत्तीसगढ़ की महिला सिनियर कबड्डी टीम में - रामशिला दुग्गा(कप्तान),सुमन उर्वशा, मैनो कुंजाम, पूनम चंद्रवंशी, संतोषी,वंदना सूर्यवंशी,छाया चंद्रवंशी,सुलेखा चौधरी,प्रिया सिंह,शालिनी उसारे,अमीरा नाग,और श्वेता धुर्वे शामिल है


 टीम के कोच गौर चंद्र मिश्रा (छ. ग.पुलिस) व मैनेजर अभिषेक पांडेय (रेलवे पुलिस बिलासपुर) है खिलाड़ियों को ट्रैकशूट व टी शर्ट वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. सुरेश शुक्ला ने किया इस दौरान बिलासपुर रेलवे रणजी क्रिकेट खिलाड़ी  संतोष साहू  जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा,छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव ,छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा,छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर,व्यायाम शिक्षक के पी कश्यप, जिला रेफरी बोर्ड के चैयरमेन हरबंश कस्तूरिया,एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ,व्यायाम शिक्षक महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन, श्यामू साहू, आदि उपस्थित थे और सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन कर मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad