खैरागढ़ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ भारत के लिये सशक्त नारी विषय पर दिव्य उद्बोधन समारोह का आयोजन
किल् लापारा स्थित ब्रम्हकुमारी सेवा केन्द्र में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री फुलबासन यादव, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय नृत्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो.डॉ.नीता सिंह गहरवार, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना अग्रवाल, एसआई प्रियंका पैकरा, एल्डरमेन व समाजसेवी डॉ. किरण झा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति मौजूद थी. समारोह में विशेषतौर पर राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले की संचालिका ब्रम्हकुमारी पुष्पा बहन उपस्थित थी जिन्होंने जीवन में शांति के उपायों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुये जीवन में लौकिक से अलौकिक में प्रवेश का मार्ग बताया और जिस तरह कलश से बूंद-बूंद पानी टपककर शिवलिंग को पवित्र करते | रहता है
उसी तरह मन की शुद्धता के लिये राजयोग आवश्यक है. मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री फुलबासन यादव ने जीवन में निरंतर जनसेवा की कामना के साथ श्रेयस्कर कार्य करने की प्रेरणा देते हुये महिलाओं को संघर्ष से सफलता के सूत्र बताये और कहा कि खैरागढ़ में अतिशीघ्र नशामुक्ति को लेकर व्यापक अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान अतिथि के रूप में सम्मान प्राप्त करने पधारी प्रो. नीता गहरवार व एसआई प्रियंका पैकरा सहित डॉ. किरण झा व कांती साहू ने अपने जीवन व कर्मक्षेत्र से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुये प्रेरक उद्बोधन दिये. इस दौरान ब्रम्हकुमारी आश्रम की संचालिका बहन चंद्रकली ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुये आभार व्यक्त किया. समारोह में ब्रम्हकुमारी केशर दीदी, ब्रम्हकुमार भगत भाई, रामकुमार, बल्देव, श्री वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, समाजसेविका दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव करुणासोनी, राजेश्वरी अग्रवाल, किरण सिंह, शीला सिंह, राधा सिंह, पूजा सिंह, नीलू सिंह, रेखा झा, कमलेश्वर सिंह, तृप्ती दशरिया, उत्तरा साहू, उमेद खरे, शक्ति सिंह, जिपं सभापति घम्मन साहू, पत्रकार संघ अध्यक्ष अनुराग शांति तुरे, जितेन्द्र यादव, हर्ष रामटेके सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ब्रम्हकुमारी से जुड़े सेवाभावी मौजूद थे
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.