Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 29, 2022

गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) एवं गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा चार अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर महोत्सव



गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) एवं गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा चार अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर महोत्सव




16 दिन लगातार विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ कर महिलाएं निकालेगी शोभा यात्रा



गणगौर में समाज द्वारा किया जाएगा सामूहिक उद्यापन-डॉ. विकास पाठक



रायपुर/29 मार्च 2022 होली के पावन पर्व से भारत मे त्योहारों का पर्व शुरू होता है भारत मे ये त्योहार लगातार चलते रहते है।पूजा-पाठ भक्तिमय वातावरण बनता है।अभी गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम किया गया ये पूर्णतः फूलो की होली थी।


काँग्रेस के प्रवक्ता एवं समाज के मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि होली के पावन पर्व से गणगौर की पूजा शुरू होती है ये पूजा नई नवेली दुल्हन एवं महिलाये धूमधाम से मनाती है।महिला मंडल की सदस्य श्रीमती सिमा शर्मा ने कहा कि इसमें भगवान शंकर एवं माता पार्वती जी की पूजा अखंड सौभाग्यवती के लिए किया जाता है। 16दिन तक लगातार पूजा किया जाता है।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) समाज द्वारा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी ये शोभा यात्रा परशुराम भवन से प्रारम्भ होकर गुढ़ियारी भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुचेगी।गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से प्रारम्भ होकर शिव मंदिर रामसागर पारा आएगी इसके साथ ही समाज द्वारा गायत्री मंदिर समता कॉलोनी मे सामूहिक गणगौर का उद्यापन भी किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad