जागरूकता अभियान के बावजूद हो रहे फ्रॉड के शिकार, क्या इंसान खुद समझने को तैयार नहीं
बिलासपुर से सुरेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट
बेलगहना---सायबर क्राइम को लेकर, विभिन्न जानकारियों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, इसके बावजूद लोग फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं।
हाल ही में बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के लिए रतनपुर से जानबो त बचबो कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई जगह जगह लोगों को पुलिस विभाग के द्वारा सायबर क्राइम व अन्य माध्यमों से हो रहे फ्रॉड के बारे में व उनसे बचने संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। फिर भी हुई घटना।
फेसबुक में आए विज्ञापन की शिकार हुई एक युवती जो कि बेलगहना चौकी क्षेत्र के कुपाबाँधा की है। लड़की पढ़ी लिखी है स्कूल कालेजों में भी सायबर क्राइम को लेकर जागरूक किया जाता है फिर भी युवती हुई फ्रॉड की शिकार।फेसबुक में छपी बाइक की फ़ोटो देख दिए गए नम्बर पर युवती द्वारा कॉल किया गया। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना परिचय देते हुए खुद को आर्मी का जवान बताया जिसके द्वारा अपने कुछ डॉक्यूमेंट भी साझा किए गए जिससे युवती को विस्वास हो जाए कि वह सही व्यक्ति है। बाइक घर पहुंच के लिए युवती से क्रमशः 1100 रूपये 4600 रुपये शुल्क की बात कही गई जिसे युवती ने ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर दिया।
इसके बाद पुनः चालाकी पूर्वक 6000,200,1600,3000रुपये युवती से मांग की गई जिसे नासमझी करते हुए युवती द्वारा पुनः ऑनलाइन पे लर दिया गया।
अब युवती का बाइक को लेकर इंतजार शुरू हुआ जब उसे इस संबंध में शंका हुई तो आर्मी जवान बताने वाले धोखेबाज के बताए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। लेकिन वह तो अपना काम कर चुका था। नंबर बंद बताए जाने से परेशान युवती अब तक किसी प्रकार के ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची है कि वह करे तो क्या?
इन सबसे परे एक बात यह भी की उच्चाधिकारियों के निर्देशन व बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे के नेतृत्व में बेलगहना पुलिस हाल ही में शुरू हुई जानबो त बचबो कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है और जगह जगह लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.