भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल का वनांचल क्षेत्र में सघन जनसंपर्क
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोमल जंघेल का आज वनांचल साल्हेवारा मण्डल क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से पोंड़ी, भाजीडोंगरी, सरईपतेरा, में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंपर्क किए, गोपालटोला में भाजपा कार्यकर्ता राधे पटेल के माताश्री के दशगात्र में शामिल
एवं कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंपर्क, ग्राम नचनिया में साहू समाज द्वारा आयोजित माता कर्मा जयंती पर शामिल हुए, ग्राम जामगांव में युवा मोर्चा के महामंत्री छमित जंघेल के घर छट्टी कार्यक्रम में शामिल, शक्तिकेन्द्र स्तरीय बैठक में शामिल हुए एवं जनसंपर्क किए।
पैलीमेटा भाजपा उप कार्यालय का शुभारंभ किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट किए। ग्राम चूचरूंगपुर में साहू समाज द्वारा आयोजित माता कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.