नोनबिर्रा से गांजा खपाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार -
कोरबा16 मार्च 2022- कोतवाली पुलिस ने शहर में गांजा खपाने के लिए करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा से पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से 980 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सिटी कोतवाली टीआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें मुखबिर से दो युवकों के गांजा खपाने के लिए शारदा विहार से संजय नगर की ओर आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बताए गए हुलिए के लोगों को पकड़कर तलाशी लेने पर उक्त गांजा उनके पास से मिला। पकड़े गए दोनों आरोपी करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव के मोहम्मद शाहरुख खान 30 वर्ष और मोहम्मद मेराज 27 वर्ष है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.