बाइक को बचाने के चक्कर में कार पुल के नीचे गिरी,चालक की मौके पर मौत
कार चालक हायर सेकंडरी स्कूल दमोह के प्रभारी प्राचार्य थे
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।बैहर थानांतर्गत बैहर मलाजखंड मार्ग पर बिरवा हवाई पट्टी के करीब एक बाइक को बचाने के चक्कर मे हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह के प्रभारी प्राचार्य की कार अनियंत्रित होकर बिच्छीझोडी नाला के पुल से नीचे गिर गयी
जिसमें प्रभारी प्राचार्य अरविंद खोब्रागड़े की दर्दनाक मौत हो गई।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कार स्वयं अरविंद खोब्रागड़े चला रहे थे जो कि नशे की हालत में थे।
जिससे सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारते हुए कार सहित पुल के नीचे जा गिरे जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी।वही बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बैहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जहां से बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बालाघाट रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार हादसा शाम 6 बजे के बाद हुआ है। कार चालक अरविंद खोब्रागड़े मलाजखंड की ओर जा रहे थे जबकि बाइक सवार दो युवक बैहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिरवा हवाई पटटी के पास बिच्छीझोड़ी नाले के पुल पर यह घटना हुई है।हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक बहुत दूर जाकर गिरे जिनको गंभीर चोंटे आयी है।बाइक सवार युवकों की जानकारी प्राप्त नही हुई है,जिनकी जानकारी पुलिस एकत्रित करने में जुट गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.