बिलासपुर में हुए नाबालिग हत्याकांड में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।
जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी की दोपहर राजीव गांधी चौक के पास रहने वाला 17 साल का नवीन महादेव अपने साथी वर्षीयउदय चक्रवर्ती (18) के साथ सिविल लाइन थाना के पास समता कालोनी गार्डन गैस गोदाम गली के पास दोनों खड़े थे। तभी कुछ युवकों ने आकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नवीन महादेवा की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उदय की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेकाहारा रेफर किया गया था।
घायल के साथ मोहम्मद शाकिर की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड के दिन ही हत्या में शामिल 4 नाबालिगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपियों में से तीन आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.