कुरमई थाना क्षेत्र का मामलाः सिवनी में मवेशियों और कीमतों लकड़ियों का परिवहन करते ट्रक जब्त,आरोपी फरार
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी जिले के कुरई में मवेशियों और कीमती लकडिय़ों के परिवहन का मामला सामने आया है। जहां पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी की ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 3499 में गौवंश मवेशियों को भरकर नागपुर कत्लखाने ले जा रहे हैं। इसी वाहन में अवैध सागौन लकड़ी के लट्ठे रखे हुए हैं। इन्हें भी नागपुर बिक्री करने के ले जा रहे हैं। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट शशिकांत सरयाम ने कुर ई थाना प्रभारी से चर्चा कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने को कहा गया। कुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ वाहन की तलाश में निकले, जहां खवाजा टोल के पास रोड पर बैरिकेट एवं स्टपर लगातार ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रक का चालक स्टापर और बेरियर को तोड़ते हुए नागपुर की ओर भागने लगा। इसका पुलिस ने पीछा किया गया।इस दौरान खवासा टोल से आगे जंगल के पास ट्रक का पहिया रोड किनारे नालियों में फस गया। इसके बाद ट्रक चालक अंधेरे में का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 21 गोवंश मवेशी एवं सागौन के चार लट्ठे जब्त किए हैंः पुलिस ने गोवंश मवेशियों एवं सागौन को जब्त कर लिया था गो मवेशियों को सुरक्षित देवलापार गौशाला भेजा गय। यह घटना देर रात्रि की है। जहां अज्ञात ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक के विरुद्ध थाना कुरई में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। तथा वन अधिनियम का प्रकरण भी कायम कर विवेचना में लिया गया है। ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक को आरोपी बनाया गया है एवं ट्रक की राजसात करवायाजा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई। जब्त संपत्ति में 21 नग मवेशी एक ट्रक इमारती लकड़ी हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रहा है। इस कार्य मैं थाना प्रभारी कुरई जी एस उईके, सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह नागेश्वर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक पंकज भलावी, आरक्षक सूरत गिरारे, आरक्षक ओमकार, आरक्षक सतेन्द्र प्रजापति, चालक आरक्षक दीपक कठौटे ने कार्य किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.