प्रकाश पाल की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा:- समीपस्थ ग्राम रजिया (देवरी) में तीन दिवसीय मानस गान का आयोजन किया गया। विराम दिवस के अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित समाजसेवी एवं स्व सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के संयोजक टंक राम वर्मा ने कहा कि बच्चे को संस्कारवान बनाने के लिए मां बाप का संस्कारवान होना आवश्यक है। बच्चे परिवार के वातावरण में रहकर अपने माँ बाप के कार्यो, आदतों एवं व्यवहार का अनुसरण करते है। बच्चे वो नही करते जो आप कहते हो बल्कि बच्चे वो करते है जो आप करते है। बच्चे मां बाप के हर कार्यो का अनुसरण करते है। उनके मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है और मां बाप के हर हरकतो का नकल करते है इसलिए मां बाप को भी संयमित एवं मर्यादित होना आवश्यक है। यदि किसी बच्चे में अच्छे संस्कार या गुण है तो वह उनका नही बल्कि मां बाप का गुण है जो संस्कार के माध्यम से उसे प्राप्त हुआ है। जैसे कोई आम का फल मीठा है तो वह आम का गुण है नही बल्कि उस पेड़ का गुण है जिससे वह आम प्राप्त हुआ है। बच्चे हमारे परिवार समाज और राष्ट्र का भविष्य है। उसे एक निष्ठावान और संस्कारवान बनाना हुम सबकी जिम्मेदारी है। ग्रामीणों एवं अयोजक समिति के द्वारा समाजसेवी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नोहर लाल वर्मा सरपंच, के.के वर्मा, प्रेम यादव, जागेश्वर वर्मा पूर्व सरपंच, भरत वर्मा, राजकुमार कमल, पूना राम वर्मा, योगेश्वर वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.