Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 20, 2022

पिता ने शराबी पुत्र को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

 पिता ने शराबी पुत्र को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। शराब कितने घरों को के परिवार को लील चुका यह किसी से छुपा नही है इसके बाद भी इस पर तो शासन प्रतिबंध लगा पा रही है और न ही आमलोग इसके चंगुल से निकल पा रहे हैं।जिससे आये दिन ख़बरों के माध्यम से किसी परिवार के उजड़ने की खबरे मिलती रहती है।ऐसा ही एक मामला होली के दिन प्रकाश में आया है जो मन को विचलित कर देता है।प्राप्त जानकारी अनुसार शराबी पुत्र से एक पिता इतना परेशान हो जाता है कि पुत्र की हत्या तक कर देता है। यह मामला ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम भमोड़ी का है जहां शराबी बेटे की करतूत से आजिज आकर पिता ने पुत्र को पीट पीटकर मार डाला जिसके बाद  पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसका पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि भमोड़ी निवासी गणेश टेंभरे जो दो बच्चों का पिता भी हैं रोजाना शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में आकर घर में मारपीट करता था। जिससे उसके पिता इमरत टेंभरे सहित पूरा परिवार परेशान था।रंगों के पर्व होली में सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते है लेकिन धुरेड़ी के दिन, शराबी गणेश ने जमकर शराब पीकर घर आया और हंगामा करने लगा। जिसको लेकर बाप-बेटे में कहासुनी होने पर पिता ने लकड़ी से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे  अत्यधिक शराब पीने के चलते व  गंभीर चोट आने कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची ग्रामीण पुलिस ने शव बरामद किया और उसे जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। वहीं इस मामले में मृतक गणेश की पत्नी शशिकला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता इमरत टेंभरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad