प्रेस विज्ञप्ति
भाटापारा:- होली के पावन पर्व में भाटापारा शहर व ग्रामीण अंचल में आम नागरिक शांति तरीके से व सुरक्षित रहते पर्व मना सके इसलिए जवान पुलिस कर्मी अपना पूरा समय सुबह से रात तक डियूटी में तैनात होकर हर वार्ड व गांव में पेट्रोलिंग करते शांति व्यवस्था बनाने और आम जन को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने कार्य करते है जो अपने घर परिवार से दूर रह कर स्वयं खुशी को छोड़कर आमजनों की खुशी की चिंता करते है ऐसे पुलिस कर्मी महिला पुलिस कर्मी,एव वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गए प्वाइंट पर व पेट्रोलिंग टीम एव थाने में पहुच कर आज उन्हें एन. एस. यू.आई. जिला अध्यक्ष विवेक यदु व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद के नेतृत्व में एक सेवा के रूप में मिठाई,पानी बॉटल आदि भेट कर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी गई जिसमे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी,जिला महासचिव युवा कांग्रेस मनमोहन कुर्रे,संयुक्त महासचिव आदिल चनिजा ,जिला संयोजक अल्पसंख्यक फैजान अहमद,अमित मार्कण्डेय, हरीश लहरे,आदि उपस्थित रहे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.