विद्यालयों को बेहतर बनाना बहुत जरूरी
पिथौरा- विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर एवं बीआरसीसी अतुल प्रधान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति प्रशिक्षण के तहत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान प्रधानपाठकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में 10 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 संकुल केंद्रों के 110 प्रधानपाठकों को प्रशिक्षित किया गया। दो कमरे में उपस्थित प्रधानपाठकों को विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर छबिराम पटेल,माधव कुमार साहू,अंतर्यामी प्रधान,लेखराम साहू,डिगमलाल साहू ने लीडरशिप,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन एवं उनके कार्यों के बारे में पूरी तन्मयता एवं लगन के साथ प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ब्लॉक साक्षरता विभाग के परियोजना अधिकारी एफ ए नंद एवं अरुण देवता ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा साक्षरता विभाग के सहयोग से आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के पूर्व शिक्षक रामप्यारे साहू ने चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रतिवेदन का वाचन किया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसीसी अतुल प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक नरेश नायक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि अतुल प्रधान ने प्रधान पाठकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है। अनुभव जन्मजात नहीं मिलता,बल्कि करने से मिलता है। राष्ट्र निर्माण में योगदान देना यह पुनीत कार्य है। इस बात को हम सब को समझने की जरूरत है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समुचित व्यवस्था संकुल समन्वयक खगेश्वर डड़सेना,बालाराम दीवान,टेकराम निषाद,राजेंद्र मारकंडे,नितेश साहू के द्वारा की गई। द्वितीय एवं अंतिम चरण के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानपाठक विद्यानंद पटेल, अनिल पटनायक, चरणदीप आसमानी,किरण ठाकुर,रामेश्वरी सिन्हा, बलराम कोसरिया, कमल नारायण पटेल सहित प्रशिक्षणार्थियों का सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन बीआरजी छबिराम पटेल तथा आभार प्रदर्शन अंतर्यामी प्रधान ने किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.