संवरा डेरा में पानी टंकी सहित नवीन आंगनबाड़ी शीघ्र- कलेक्टर
बलौदाबाजार,25 मार्च 2022/ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कुकुरदी स्थित संवरा डेरा के निवासियों के लिए पेयजल समेत बच्चों के पढ़ाई एवं महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए शीघ्र हीआंगनबाड़ी का संचालन करनें के निर्देश कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए है।
उन्होंने आज पीएचई,महिला बाल विकास,शिक्षा,पंचायत एवं नगरीय निकायों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर वहां होने वाले समस्याओं को निराकरण करनें के निर्देश है। जिसमें पीने के पानी के लिए पास स्थित गांव से पाइपलाइन के जरिए पानी की व्यवस्था एवं एक बड़ी पानी टंकी निर्माण के निर्देश दिए गए है। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जल्द ही वहां आंगनबाड़ी के संचालक करनें कहा गया। साथ ही अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय बलौदाबाजार से प्रतिदिन टैंकर से पानी पहुँचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
गौरतलब है की संवरा डेरा बिल्कुल ड्राय एरिया है गर्मियों के दिनों में पानी की बहुत समस्या होती है। इसके पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर पीएचई के जरिए 3 बार बोरवेल कराया जा चुका है। पर हर बार फैल हो गया है। जिसके चलते अब वैकल्पिक समाधान ढूंढ रहे है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे, योगिता देवांगन समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।
*शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु जी ने कहा की एक धारना प्रदर्शन और चक्काजाम से जिला प्रशासन हिल गई*
आंदोलन का तुरंत असर हुआ जिला प्रशासन ने आनन फानन में सभी मुलभुत समस्याओं को दुुर करने बैठक लेकर आदेशित किया हैं इस सफल आंदोलन के लिए जिले की महासचिव मनहरन साहु समेत जिला महिला सेना के पदाधिकारी गंगोत्री साहु लोकेश्वरी चौहान समेत सभी पदाधिकारीयो का विशेष योगदान रहा जिसके लिए साधुवाद हैं
*मुकेश साहू की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.