Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 25, 2022

राजस्व अमला के सामने वृद्ध की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या

 राजस्व अमला के सामने वृद्ध की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।गढ़ी थानांतर्गत निवासी ग्रामपंचायत गढ़ी के उपसरपंच सोमलाल करायत की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दिया। मामला गढ़ी थाना का है जहां के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपसरपंच सोमलाल करायत की भूमि के बाजू में आरोपी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा था उसी भूमि का सीमांकन चल रहा था जिसमें आर आई, पटवारी, कोटवार सहित राजस्व अमला उपस्थित था उसी बीच आरोपी सुधराम ने अपने परिवार के साथ मिलकर उपसरपंच सोमलाल पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौत  हो गई।


इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी व मृतक के पुत्र ने बताया कि एक दिन पूर्व गांव में आरोपियों के द्वारा सोमलाल की हत्या करने की बात कही थी विवादित भूमि के सीमांकन को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा अपनी भूमि पर निर्माण न कराकर दूसरे की भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था, जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उपसरपंच की आरोपी ने हत्या कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में अशांति की आशंका बनी हुई है। हत्या की खबर क्षेत्र में फैलते ही विधायक संजय उइके मृतक के घर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि यह घटनाक्रम जमीन विवाद को ले कर हुआ है जिसकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।जमीन को लेकर हुए इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad