संयुक्त रूप से हुआ अंकुर कार्यक्रम तहत पौधारोपण महाभियान
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार बैहर नगर के विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम कर अंकुर अभियान के तहत अलग अलग परिसरों में किया पौधारोपण, नगरपरिषद बैहर, जनअभियान परिषद बैहर, जनपद पंचायत बैहर, आयुष विभाग बैहर, लक्ष्य हरित बैहर एवं शासकीय अरण्य भारती स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैहर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर, शासकीय मॉडल स्कूल बैहर, राष्ट्रीय सेवा योजना बैहर एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने अंकुर कार्यक्रम के तहत आयुष औषधालय, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल आदि संस्थाओं के प्रांगण में लगभग 500 पौधों का रोपण किय।
इस कार्यक्रम में नगरपरिषद बैहर के अध्यक्ष गणेश मेरावी, डॉ मिलिंद चौधरी, डॉ संवेदिता कुमरे, सीएमओ विकेश कुमरे, समाजसेवी सुरेंद्र गुड्डा मरकाम, दिनेश वर्मा, शिवनाथ यादव, राजू परते, पार्षद गण श्रीमती सुरपति यादव, सुश्री कीर्ति गणात्रा, नीरू मेरावी, जनअभियान परिषद के समन्वयक महेश पटले, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नवजीत सिंह परिहार, प्रो निर्मल चक्रधर, मॉडल स्कूल के प्राचार्य सुनील खोब्रागडे, उत्कृष्ट विद्यालय से महेंद्र नागेश्वर, नगरपरिषद के कार्यक्रम प्रभारी विजय रामटेके, राजस्व निरीक्षक राजू त्रिपाठी, पत्रकार राकेश शर्मा एवं हरीश कोठारी, लक्ष्य हरित बैहर से विक्रम जैन के अलावा संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.