Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 5, 2022

कलेक्टर ने ली खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक उचित मूल्य दुकानों के सेल्समेन ड्रेस कोड का पालन करेंगें

 कलेक्टर ने ली खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक


उचित मूल्य दुकानों के सेल्समेन ड्रेस कोड का पालन करेंगें



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 05 मार्च को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राशन वितरण की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल, सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उपस्थित थे।

 बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों के सेल्समेन राशन वितरण के समय ड्रेस कोड का पालन करें और उनके ड्रेस पर नाम पट्टिका लगी होना चाहिए। सभी उचित मूल्य दुकानों की प्रतिभूति राशि जमा कराने एवं उनके प्राधिकार पत्र का नवीनीकरण कराने कहा गया। उचित मूल्य दुकान विहीन पंचायत में दुकान खोलने के लिए विज्ञापन जारी कर 31 मार्च के पहले आवेदन प्राप्त कर दुकान खोलने के निर्देश दिये गये। सभी उचित मूल्य दुकानों के हितग्राहियों के ई-केवाय सी का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। हितग्राही परिवार के मृत सदस्यों के नाम राशन मित्र पोर्टल से 31 मार्च तक विलोपित करने के निर्देश दिये गये। जिन दुकानों में खाद्यान उठाव का प्रतिशत कम है उनमें कारण पता करने के निर्देश दिये गये। सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मध्यान्ह भोजन, आंगनवाड़ी के बच्चों के भोजन एवं कल्याणकारी योजनाओं के खद्यान्न का समय पर उठाव करने एवं उसका वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सभी उचित मूल्य दुकानों से राशन का वितरण बायोमेट्रिक पद्धति से ही करने के निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad