Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 6, 2022

फोरलेन सड़क निर्माण के फर्जीवाड़े मामले में एसपी ने की विशेष टीम गठित*

 फोरलेन सड़क निर्माण के फर्जीवाड़े मामले में एसपी ने की विशेष टीम गठित* 

सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने हरदी बाजार तरदा बाईपास एवं चांपा उरगा कोरबा छुरी कटघोरा फोरलेन सड़क निर्माणमें आने वाले भूमि का अधिग्रहण हेतु अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी षड्यंत्र पूर्वक भूमि का छोटे-छोटे टुकड़ों में क्रय विक्रय कर अधिक मुआवजा प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के प्रयास करने के मामले में थाना कोतवाली कोरबा में दर्ज अपराध के विवेचना हेतु विशेष टीम का गठन किया है। कोरबा जिले में तरदा-हरदीबाजार और पतरापाली से कोरबा के मध्य निर्मित होने वाले क्रमशः फोरलेन एवं नेशनल हाईवे-130 के लिए जमीन का अधिग्रहण और मुआवजा के मामले में जांच तेज हो गयी है। रोक लगाने के बाद भी फोरलेन व नेशनल हाईवे के मार्ग में आने वाले जमीनों को ज्यादा मुआवजा के लिए अनेक छोटे-छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री करने/


कराने की जांच अब पुलिस की विशेष टीम करेगी। कोतवाली में अपराध क्र. 58/2022 एवं 60/2022 पर पृथक-पृथक अपराध धारा 420, 120 बी के तहत दर्ज किया गया है। जनवरी माह में दर्ज हुई इन दोनों एफआईआर के बाद जांच में तेजी लाई गई है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने दोनों प्रकरणों की त्वरित विवेचना के लिए एएसपी अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में 6 सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम कोरबा सीएसपी योगेश कुमार साहू, थाना प्रभारी कोतवाली रामेन्द्र सिंह, बालको थाना प्रभारी विजय चेलक, सायबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू, एएसआई गणेशराम महिलांगे एवं प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन को शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad