सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज सीलादेही स्थित शनि धाम मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर अंकुर अभियान में पौधारोपण किया। पौधारोपण के पहले भगवान शनि देव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना व प्रसाद चढ़ाने के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामनाएं की।साथ भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक दिनेश राय मुनमुन राय ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पौधारोपण अति आवश्यकता है। क्योंकि पौधा हमें प्रणावायु देते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी जा रही कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। जिससे वातावरण शुद्ध होता है और प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। पौधे हमें फल भी देते हैं जो हमारे जीवन ऊर्जा के काम आता हैं। इस दौरान आमजनों से भी अपील की यदि कहीं कोई व्यक्ति पेड़ो की काटता कर रहा हो तो उसकी जानकारी वन विभाग को जरूर दें। ताकि पेड़ों के काटने से बचाया जा सके। सभी को अपने घर के आस-पास पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला भाजपा, कमल अग्रवाल, सुनीता सतनामी, बोधसिंह बघेल, जीतसिंह बघेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.