Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

बैगाओ को सीधी भर्ती का लाभ देने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 बैगाओ को सीधी भर्ती का लाभ देने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। जिले में निवासरत संरक्षित जनजाति में शामिल अति पिछड़ी जनजाति बैगाओं को समाज की मूलधारा से जोड़ने कई योजनाएं विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत बैगा समाज के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को नौकरी दिए जाने का प्रावधान है। बावजूद इसके बैगा समाज के पढ़े लिखे युवक-युवती नौकरी न मिल पाने के कारण रोजगार के परेशान हो रहे है और मजबूरी वश पलायन कर रहे है जिसे रोकने के उद्देश्य से आज बैगा समाज के लोगों ने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर सीधी भर्ती का लाभ दिए जाने की मांग की है।


2012-13 से नहीं हुई भर्ती


बैगा समाज के अध्यक्ष साधूराम धुर्वे ने बताया कि जिले में 2012-13 तक पढ़े लिखे बैगा युवक-युवती को सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत नौकरी दी जा रही थी लेकिन इसके बाद से सीधी भर्ती की प्रक्रिया बंद है ऐसी स्थिति में बैगा समाज के पढ़े लिखे युवक-युवती रोजगार के लिए महानगरों के तरफ पलायन कर रहे बैगा समाज पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे भी बैगा समाज में जागरुकता की कमी के चलते बहुत कम ही बच्चे पढ़ लिख पाते है और ऐसे में पढ़े लिखे बच्चों को नौकरी न मिलने से और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

100 से अधिक शिक्षित बैगा


 पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में बैगा समाज में 100 अधिक ऐसे बैगा युवक-युवती है जिन्होंने बेहतर शिक्षा प्राप्त कर ली है, लेकिन सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित न होने के कारण ये युवक-युवती बेराजगारी की मार झेल रहे है। इतना ही नही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिए जाने में भी ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। जिससे भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में बैगा समाज के पढ़े लिखे युवक-युवती मौजूद रहे।कई सालों से सीधी भर्ती की राह देख रहे शिक्षित बैगा युवक युवतियों को उम्मीद है कि शासन शीघ्र ही बैगा बेरोजगारों को नौकरी का लाभ देगी।जिससे हमारा परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad