यूक्रेन से सकुशल पहुंची वतन प्रगति ठाकरे,परिजनों ने किया रिसीव
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।रूस यूक्रेन की बीच छिड़े जंग में फंसी बालाघाट जिले के छात्रों की वापसी हो चुकी है।एक छात्र जो लांजी निवासी हैं फ्लाइट न मिलने के कारण फंसा हुआ है जिसकी वापसी भी जल्द होने की उम्मीद की जा रही है। मलाजखंड की प्रगति ठाकरे सकुशल रायपुर के एयरपोर्ट पहुंच चुकी है जिसको परिजनों ने रिसीव किया।ताम्रनगरी मलाजखंड के चारटोला निवासी प्रगति ठाकरे के वतन वापसी की जानकारी पाकर जिसको रिसीव करने के लिए प्रगति के मम्मी पापा रायपुर एयरपोर्ट पहुँच कर रिसीव किया जो देर रात अपने गृह ग्राम चारटोला मलाजखंड पहुंच जाएंगे।जिससे परिजन के साथ क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।बता दे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध रोक दिया गया है।जो लोगो के सुरक्षित निकलने के लिए किया गया है।इधर जबसे दोनों देशों के मध्य युद्ध की जानकारी परिजनों को लगी थी तभी से परिजन अपने बेटियों के लिए परेशान थे।लेकिन भारत सरकार ने तत्पर्यता दिखाते हुए यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है जिसमे बहुत तेजी से भारतीयों को निकाला जा रहा है।बहरहाल अपनो के बीच पहुंच कर छात्राएं बहुत खुश हैं।आज बालाघाट की और छात्रा जो रूस में रहकर पढ़ाई कर रही थी वह भी वापस आ गयी है।
*यूक्रेन में लांजी का उज्ज्वल भी फंसा है*
लांजी तहसील का एक और छात्र उज्ज्वल को फ्लाइट नही मिलने से अभी नही निकल पा रहा है जिससे परिजन परेशान हैं।जिसकी जल्द ही वतन वापसी का कयास लगाया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.