Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 5, 2022

छठवे दिन भी लगातार जारी है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का


छठवे दिन भी लगातार जारी है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 


डोंगरगांव छठवे दिन भी खुज्जी विधानसभा मे मृतक आदिवासी किसान सुरेश नेताम के परिवार को न्याय दिलाने कुमर्दा बस स्टैंड में परिवार को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। मृतक आदिवासी परिवार  को न्याय दिलाने के लिए आदिवासी समाज के साथ ही सभी वर्गो के लोग भूख हड़ताल पर बैठी मृतक की विधवा गैंद कवर के परिवार को समर्थन दे रहे है, जो अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अनसन पर बैठी है ,प्रमुख जनप्रतिनिधि भी भूख हड़ताल को अपना समर्थन दे रहे हैं। केंद्रीय अध्यक्ष गोंड महासभा के एमडी ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरेंद्र साहू ,युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललिता कवर,कार्यक्रम को जनपद के उपाध्यक्ष एकांत चंद्रकार, आदि प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आदिवासी के प्रति संवेदनशील नहीं है । आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है, मृतक के विधवा को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है । आदिवासी महिला व मृतक परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात की है।


छड़वे दिन के भूख हड़ताल में ये बैठे


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुमरदा गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया अनिरुद्ध चंद्राकर,सुमित मंडावी,राजवंतीन

स्वर्गीय, सुरेश नेताम की पत्नी गैंद बाई नेताम व उनकी तीन मासूम बच्ची तनुजा नेताम( 13 वर्ष), सुधा नेताम ( 11 वर्ष), लोकिता नेताम (9 वर्ष ), हिरदे देवांगन द्वारा भूख हड़ताल में शामिल होकर आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया।


खुज्जी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित  इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मैं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किसान, मजदूर, महिलाएं स्वफूर्त शामिल रहे है। आज के आंदोलन में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला प्रभारी चन्द्रिका डड़सेना, महामंत्री बोधन साहू,घासी साहू, दीनदयाल साहु, सुंदर साहू,ढाल सिंह साहू,डामन साहू,अनंत तिवारी,पंचू राम पड़ौती,प्रीतम साहू,नूतन साहू, योगेंद्र राजपूत,नवीन साहू,चोवा राम साहू,डेविड कौशल,शैलेश कौशिक

भारती देवांगन, हृदय चंद्रवंसी, मुकेश साहू, योगेंद्र राजपूत, डिलेसवर मानिकपुरी, देवा साहू सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


सादर प्रकाशन हेतु प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05.03.2022


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad