सुकमा से जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल रोकेल में सम्पन्न हुआ "स्थानीय प्रबंधन समिति सभा"
सुकमा--सोमवार को डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल रोकेल विकासखंड छिंदगढ़ जिला सुकमा में स्थानीय प्रबंधन समिति की बैठक डिप्टी कलेक्टर माननीय श्रीकांत जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सभा मे डॉ एम सी शर्मा, अजय सेगल (Hony Treasurer DAV CMC), प्रशांत कुमार (DRO), श्री एस के मिश्रा(ARO), डॉ चेतन शर्मा (ARO), नितिन डड़सेना (जिला शिक्षा अधिकारी ) आदि मौजूद थे।
सभा की शुरुवात संस्था के प्राचार्य पी के दास के उतबोधन में गायंत्री मंत्र से हुआ। तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य ने सभा मे उपस्थित सदस्यो का परिचय करवाये तथा स्कूल के विकास के लिए अपना वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किये जिनम वार्षिक बजट , पेय जल की समुचित व्यवस्था, कमजोर छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु अतिरिक्त कक्षा का सुझाव, खेल सामग्री, लैब सामग्री, लाइब्रेरी में पुस्तको की व्यवस्था जैसे समस्याओं को रखे तथा संस्था के उपलब्धियों से परिचित कराते हुए इंस्पायर अवार्ड हेतु जिला स्तर पर चयनित छात्रा कुमारी दामिनी साहू पिता प्रह्लाद साहू एवम छात्र विवेक बनिक का नाम रखे। इस समस्याओं का समाधान हेतु जिला के डिप्टी कलेक्टर ने आश्वाशन दिए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.