सुकमा से जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया
एस्कॉड योजनाअंतर्गत" पशु चिकित्सा शिविर
*विकासखंड-कोंटा, जिला-सुकमा के अतिसवेंदनशील नक्सल प्रभावित अंदरूनी ग्राम मिष्मा मे एस्कॉड योजनाअंतर्गत "पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया!उक्त शिविर मे ग्राम केरलापाल,पीनाभेज्जी,उपनपल्ली,मुंडफल्ली, दरभागुड़ा,इत्तलपाड़ एवं गोंदफल्ली से आये ग्रामीणों,पशुपालकों, कृषकों एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मेरे द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दे कर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया तथा पशुओं मे होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु समय-समय पर अपने अपने पशुधन,पक्षीधन को टीका लगवाने एवं "गोधन न्याय योजना" के लाभ के बारे मे बताया गया!*
*शीतला माता,महिला स्व-सहायता समूह ग्राम मिष्मा की अध्यक्ष श्रीमती करतम रामे के द्वारा स्थानीय गोंडी बोली मे पशुपालन के लाभ के बारे मे बताया गया!*
*तथा पशुपालकों को निःशुल्क औषधि,मिनरल मिक्सचर,चाराबीज एवं कृमिनाशक दवाईयों का वितरण कर बैकयार्ड कुक्कूट,कड़कनाथ पालन,दुधारू पशुपालन,नर बकरा पालन,बकरी पालन एवं सुकर पालन के प्रकरण तैयार किया गया आगामी वित्तीय वर्ष मे वितरण की कार्यवाही की जावेगी ! कार्यक्रम में करतम मुया, करतम गंगा,जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती मड़कम पूजा,सरपंच मिष्मा,करतम जोगा जनपद सदस्य एवं वार्ड पंच की उपस्थिति रही "*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.