चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत को लेकर गुण्डरदेही के भाजपाईयो ने मनाया जश्न , लगाए मोदी व योगी के नारे
गुण्डरदेही - चार राज्य मे बीजेपी के बहुमत आने के बाद गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय मे जीत का जश्न मनाया गया पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली खेलते हुए नारेबाजी की पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे अब साफ हो चुका है पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बन रही है. ऐसे में देश व प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ता गदगद हैं यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी की वापसी हुई है. यूपी में बीजेपी ने रुझानों में स्पष्ट तौर पर बहुमत हासिल कर लिया है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय से धमतरी चौक व बस स्टैंड तक रैली निकालकर जश्न मनाया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी जिंदाबाद के नारे लगाए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि जिस तरह पांच राज्य मे हुए चुनाव मे जनता ने कांग्रेस को नाकारा है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के 2023 के विधानसभा चुनाव मे प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को जनता नकारेगी छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त है और प्रदेश मे परिवर्तन की लहर है आने वाले समय मे प्रदेश मे बीजेपी की सरकार बनेगी इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी हेमंत सोनकर पार्षद टीकाराम निषाद संतोष नेताम हरीश निषाद मोहन जैन सेवक महिपाल कोमल सोनकर अश्वनी यादव लेखराम साहू सौरभ जैन सतीष महोबिया मंयक अग्रवाल देवा सोनकर मंयक ओस्तवाल दुष्यंत सिन्हा योगेश साहू अनुप देशमुख शेखर यादव राजा सोनकर सुरज यादव हेमंत साहू अजय जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.