मौत की वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से होगा स्पष्ट?
नशा बना मौत का कारण या किसी ने जानबूझकर दिया घटना को अंजाम?
छुरिया-ताहिर खान:- नगर पंचायत छुरिया बीएसएनएल दफ्तर के समीप बुधवार सुबह अचानक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तब पता चला किसी अज्ञात युवक का शव छुरिया पहुंच मुख्य मार्ग व तहसील कार्यालय जाने वाले मार्ग के पास मिलने से नगर में लोग रह गये दंग इसलिए कि जहां शव पड़ा मिला वह चिचोला से छुरिया मुख्य पहुंच मार्ग है जहां सड़क किनारे बने भवन के सामने व्यक्ति की मौत रात में हुई या दिन में यह कह पाना मुश्किल है।
सुत्र ने बताया वह युवक मंगलवार दिन को देखा गया था जहां जिसकी लाश दुसरे दिन उसी जगह पड़ी मिली जो एक सोचनीय विषय है? कि कोई व्यक्ति दिन और रात भर उस जगह पड़ा रहा जहां छुरिया पहुंच मुख्य मार्ग है व छुरिया तहसील कार्यालय कुछ ही दुरी पर है जहां लोगों का रास्ते से गुजरना लगातार जारी रहता है लेकिन उस व्यक्ति की हालत देखने वाला कोई नहीं अगर समय रहते कोई उस युवक को देखकर उसकी हालात का जायजा लिया गया होता तो यकिनन युवक की जान बचाई जा सकती थी । खैर मौत आनी है कब और किस वक्त किसी को नहीं मालूम।
डोंगरगढ़ ब्लाक का युवक नगर छुरिया में मृत अवस्था में शव मिलना जांच का विषय?
मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक लगभग 25 वर्षीय था जो डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम खोबाटोला निवासी होना पता चल पाया। जिसकी पहचान बुधवार सुबह तक नहीं हो सका था जिसके बाद शव की पहचान के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा वहीं लोगों ने डायल 112 को सुचना देने पर मौके पर पहुंची डायल 112 में पुलिस ने शव को देख घटना स्थल का मुआयना कर पंचनामा तैयार कर शव को छुरिया मरच्युरी में ले जाया गया। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को लगभग 12:00 बजे इस युवक को उस जगह किसी अन्य व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से छोड़ निकल जाने की बात सामने आई जहां मोटरसाइकिल में सवार नशे के हालत में अपने एक साथी को छोड़कर जाना बताया गया जो जांच का विषय है? नगर में अंदाजा लगाया जा रहा है युवक की मृत्यु नशे की वजह से हुई या अन्य कोई और कारण हो सकता है। बहरहाल युवक के शव की शिनाख्त के लिए क्षेत्र में ग्रामीणों से छुरिया पुलिस ने लगातार सम्पर्क किया तब जाकर पता चला वह मृत युवक डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम खोबाटोला निवासी है। जिसके बाद परिजनों से संपर्क कर छुरिया बुलाया गया वहीं छुरिया पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। युवक की मौत नशे से हुई या अन्य कारण ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा जिसका छुरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.