Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 11, 2022

खैरागढ़-मनरेगा के तहत जारी तालाब निर्माण कार्य के दौरान कार्य कर रहे ग्रामीण की मौत के मदन पूर पंचायत मामला काब्लाक


खैरागढ़-मनरेगा के तहत जारी तालाब निर्माण कार्य के दौरान कार्य कर रहे ग्रामीण की मौत के मदन पूर पंचायत मामला काब्लाक

खैरागढ़  मनरेगा के तहत जारी कार्य में कार्य कर रहे मजदूर की हृदयगति रूक से जानें से मौत हो गई । घटना ब्लाक के मदनपूर पंचायत में जारी नया तालाब गहरीकरण के दौरान 9 मार्च को हुई है । ग्रामीणों ने बताया कि मदनपूर पंचायत में रोजगार गारंटी योजना के तहत नया तालाब निर्माण कार्य पिछले पखवाड़े भर से चल रहा है । जिसमें गांव के सवा सौ से अधिक ग्रामीण मजदूरी कार्य कर रहे है । 9 मार्च को भी सुबह मनरेगा के तहत तालाब का कार्य ग्रामीणों के पहुँचनें के बाद शुरू किया गया । इस दौरान ही कार्य कर रहे गांव के 50 वर्षीय ढालसिंह साहू भी कार्य करतें चक्कर आकर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पहले उन्हें संभाला । लेकिन अचेत होनें के चलते ग्रामीणों ने आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहारा लेजानें की व्यवस्था बनाकर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए । जहाँ जांच के बाद ढालसिंह को मृत घोषित कर दिया गया । स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कार्य करने के दौरान ही ढालसिंह की हृदय

गति रूक जानें से मौत हो गई। घटना के बाद सरपंच सहित रोजगार सहायक नें इसकी जानकारी जनपद पंचायत के अधिकारियों को दी


है ।


मनरेगा में सहायता का प्रावधान


मदनपूर में जारी तालाब निर्माण कार्य के दौरान हुए ढालसिंह की मौत के मामलें में जनपद पंचायत के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी उपेन्द्र वर्मा ने बताया कि मनरेगा के तहत जारी कार्य में मजदूर की मौत होनें पर रोजगार गारंटी अधिनियम में परिजनों को 25 हजार रू की सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। मदनपूर पंचायत सचिव से मृतक की सारी जानकारी सहित कार्य के दौरान भरें जानें वाले मस्टररोल और अन्य दस्तावेज मंगाए गए हैं। इसके बाद नियमानुसार ढालसिंह के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।


*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad