खैरागढ़ -ब्लाक कांग्रेस ने किया मितानीनों का सम्मान
महिला दिवस के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा निलांबर वर्मा सहित कांग्रेसियों ने स्थानीय पालीटेकनीक कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक भर के मितानीनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में यशोदा वर्मा, निलांबर वर्मा, नसीमा मेमन, आरती यादव, राजेश्वर अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल सहित कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम में मौजूद 2 सौ मितानीनों को इस दौरान गुलाब फूल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके कार्यों की सराहना कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम को संबोधित करतें जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नीलाबर वर्मा ने कहा कि जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले मितानीनों के बेहतर कार्य की वजह से ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और कार्यवाही समय पर आम लोगों के पास पहुंच रही है। मितानीन बहनें सारें कार्य छोड़कर लोगों की बेहतर सेवा करने में सबसे आगे रहते हैं। महिला दिवस पर मितानीनों का सम्मान कर सभी को गर्व हो रहा है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा ने इस दौरान मितानीनों के बेहतर सेवा कार्य की सराहना करतें कहा कि कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर विपरीत परिस्थितियों में भी मितानीन बहनों ने हार नहीं मानी । अपनें और परिवार को छोड़कर कोरोनाकाल में बेहतर कार्य किया । वैक्सीनेशन कार्य में भी मितानीन बहनें सबसे आगे रही और लोगों को जागरूक करने कार्य लगातार करती रही । महिला दिवस पर सभी प्रकार के कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हो रहा है ऐसे में सीधे तौर पर आम लोगों के सेवा में जुटी मितानीनों का सम्मान कर खुद गौरान्वित होने का अवसर मिल रहा है। उन्होनें मितानीनों को सतत कार्य करने और इसी तरह से अपनी जवाबदारी निभानें की बात कही ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.