Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 3, 2022

सुधीर सक्सेना होंगे एमपी के अगले पुलिस महानिदेशक

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


भोपाल - कैबिनेट सचिवालय नई दिल्ली में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना मध्यप्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वर्ष 1987 बैच के सक्सेना को वापस मध्यप्रदेश भेजने के लिये राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। केंद्रीय कार्मिक विभाग की अप्वॉइंटमेंट्स कमेटी ने अब सक्सेना को मध्यप्रदेश वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वे कल चार मार्च को भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगे। ग्वालियर निवासी सुधीर कुमार सक्सेना वर्तमान में सेक्रेटरी (सिक्योरिटी) कैबिनेट सेक्रेटेरिएट दिल्ली में पदस्थ हैं , वे वर्ष 2016 से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। वे मुख्यमंत्री के ओएसडी और जबलपुर सहित कई जिलों के एसपी रह चुके है। वे वर्ष 2012 से 2014 तक मप्र के मुख्यमंत्री के ओएसडी थे और वर्ष 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे। उन्होंने वर्ष 1992 से 2000 तक रायगढ़ , छिंदवाड़ा , रतलाम और जबलपुर जिले में एसपी पद का दायित्व भी सम्हाला है। वे सीआईएसएफ के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सम्हालने के अलावा मध्यप्रदेश में आईजी इंटेलिजेंस पद पर कार्य कर चुके हैं , वर्ष 2002 में उन्हें सीबीआई में नियुक्ति किया गया था। उन्होंने सीआईएसएफ में 22 जून 2018 को अतिरिक्त निदेशक के तौर पर जॉइन किया था। पुलिस महानिदेशक के पद पर उनका कार्यकाल नवंबर 2024 तक रहेगा और वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन पर ही होगी।


जौहरी थे दो साल एक्सटेंशन पर


वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी ने पांच मार्च 2020 को पदभार ग्रहण किया था। वे सितंबर 2020 में वह रिटायर होने वाले थे। मगर सरकार की तरफ से उन्हें दो साल का एक्सटेंशन दिया गया था। वे 60 साल से अधिक की उम्र में भी सरकारी सेवा में बने रहे जो कल चार मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1982 से प्रदेश में डीजीपी की पोस्टिंग शुरू हुई ,इसके पूर्व पुलिस विभाग का मुखिया आईजी होता था। तेईस मार्च, 1982 को आईपीएस अफसर बीपी दुबे पहले पुलिस महानिदेशक बने थे।अब तक प्रदेश में 30 डीजीपी रह चुके हैं और सुधीर सक्सेना 31वें डीजीपी होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad