वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह में सम्पत ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
बसना। ग्राम बड़ेसाजापाली के किरण पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल, अध्यक्षता ईश्वर सिंह भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य ताराचंद साहू, प्राचार्य उग्रसेन पटेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का वस्त्र परिधान व श्रीफल से सम्मान किया गया। वार्षिक उत्सव में बच्चों को ट्रॉफी मेडल के साथ पुरस्कृत किया गया। श्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए नीलांचल सेवा समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया। बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ महिलाओं और बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने का कार्य नीलांचल सेवा समिति करती है।
इस दौरान पीआरओ अश्विनी प्रधान खिलेश बरिहा, एसएन केवट, जगन्नाथ साहू, विजय भारद्वाज, नामदेव साहू, करम सिंह जगत किशोर कुमार ओगरे समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, पालकगण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.