Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 3, 2022

पुलिस जनदर्शन पंडरिया में पुलिस कप्तान ने सुनी समस्या त्वरित निराकरण करने संबंधित को दिए थे निर्देश।

दिनांक-03/03/2022

 

पुलिस जनदर्शन पंडरिया में पुलिस कप्तान ने सुनी समस्या त्वरित निराकरण करने संबंधित को दिए थे निर्देश।



गुमशुदा महिला को कर्नाटक से तलाश कर सकुशल परिजनों को पंडरिया पुलिस ने किया सुपूर्द।

 

गुमशुदा महिला के बच्चों द्वारा मां को देखकर हुये प्रफुल्लीत परिवार जनों में दौड़ी खुशियों की लहर।


कबीरधाम पुलिस कप्तान एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम का परिजनों के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापित।


दिनांक-18.02.2022 को पंडरिया थाना में लगे जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी अपनी बहू की गुमशुदगी की पता तलाश की फरीयाद लेकर पंडरिया अनूविभाग के जनदर्शन कार्यक्रम थाना पंडरिया परिसर में उपस्थित पुलिस कप्तान कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह के समक्ष फरियाद लेकर आए थे। जिस पर पुलिस कप्तान के द्वारा महिला संबधी शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव को निर्देशित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी विलंब किए तत्काल पंडरिया पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा के पता तलाश के लिये टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तथा अन्य स्थानों में महिला के होने के संभावित प्रदेश महाराष्ट्र,आन्ध्रप्रदेश, तेलांगना, कर्नाटक की ओर भेजा गया। साथ ही गुमशुदा की तलाश हेतु साइबर सेल टीम की भी मदद ली गई। जिस पर जल्द ही पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और गुमशुदा महिला को दिनांक 28.02.2022 को हाजा कालोनी रोजा थाना रोजा जिला कलबुर्गी कर्नाटक प्रांत से पुलिस टीम द्वारा गुम महिला को दस्तयाब कर दिनांक 02.03.2022 को गुमशुदा महिला को उसके परिजनों को थाना पंडरिया में सकुशल सौंपा गया, गुमशुदा महिला के छोटे-छोटे दोनों बच्चों द्वारा अपनी मां को देखकर व गुमशुदा महिला के पुरे परिवार अपने बीच गुमशुदा को पाकर प्रफुल्लीत होकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक एवं पंडरिया पुलिस के कार्यों की जमकर सराहना की गई।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad