घर में घुसा जंगली सुअर
एक व्यक्ति को घायल कर भागा
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। वारासिवनी वनपरिक्षेत्र के कोपे में इन दिनों वन्यप्राणियों के आतंक से ग्रामीण खासा परेशान है। आये दिन वन्यप्राणियों का क्षेत्र में घुस जाने से ग्रामीण परेशान है लेकिन वन अमला कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है, वहीं वनविभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में घुसे वन्यप्राणियों के सुरक्षित रेस्क्यु को लेकर, कोपे में वनविभाग के अमले की पोल खोलकर रख दी। एक जानकारी अनुसार वन्यप्राणी जंगली सुअर, रहवासी क्षेत्र में प्रवेश कर ग्रामीण राजाराम सारवे के घर में घुस गया। जिससे अफतफरी मच गई और जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। चूंकि हमलावर जंगली सुअर के घर में घुस जाने की दशहत के बीच किसी तरह सारवे परिवार के लोगों ने अपनी तो जान बचाई लेकिन रहवासी क्षेत्र में वन्यप्राणी के घुस जाने से गांव में जरूर दहशत का माहौल देखा गया।
ग्राम कोपे में घर में घुसे वन्यप्राणी जंगली सूकर के हमले की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पहुंचे वनअमले ने जंगली सूकर को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाल तो बिछाया लेकिन जंगली सूकर वनविभाग के अमले को चकमा देकर जाल से बचकर एक व्यक्ति को घायल करते हुए जंगल की ओर भाग गया। जिससे पता चलता है कि रहवासी क्षेत्र में पहुंचे वन्यप्राणी के रेस्क्यु को लेकर वनविभाग की तैयारी कैसे है, जिससे एक जंगली सूकर तक रेस्क्यु नहीं किया जा सका। वहीं वनविभाग की इस कार्यवाही को लेकर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की है और जाल में फंसे बिना चकमा देकर जंगली सूकर, हमला कर जंगल में भाग जाने के बाद वनविभाग का अमला हाथ पर हाथ धरे नजर आया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.