डोंगरगढ-इफको नैनो यूरिया प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना- नैनो यूरिया किसानों की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा (शशिकांत द्विवेदी)
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ -सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवम इफको नई दिल्ली के प्रतिनिधि शशिकांत द्विवेदी ने इफको के द्वारा निर्मित नैनो यूरिया के प्रचार रथ को स्थानीय साईं कृषि केंद्र के समक्ष हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर श्री द्विवेदी ने बताया कि इफको द्वारा निर्मित नैनो यूरिया विश्व में विकसित पहला पेटेंटेड नैनो उर्वरक है जिसे कलोल गुजरात स्थित रिसर्च सेंटर द्वारा स्वदेशी तकनीक द्वारा विकसित किया गया है ।नैनो यूरिया पौधों को नाइट्रोजन प्रदान करने का उत्तम स्रोत है। पौधों की अच्छी बढ़वार एवं विकास में नाइट्रोजन अहम भूमिका निभाता है । नैनो यूरिया के उपयोग से जहां लागत में कमी आती है वहीं उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही साथ भंडारण एवं परिवहन में भी आसानी होती है।उन्होंने यह भी बताया कि दानेदार यूरिया एवम् डी ए पी जैसी खादों के उपयोग से जहां पर्यावरण प्रदूषण में वृद्धि होती है वहीं नैनो यूरिया के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले कुप्रभाव से बचाता है जिससे मृदा,वायु और जल प्रदूषित होने से भी बचाव होता है। श्री द्विवेदी ने बताया कि इसके प्रयोग से भविष्य में उर्वरकों पर दी जाने वाली लाखों करोड़ रूपए की सब्सिडी की भी सरकार की बचत होगी।श्री द्विवेदी ने बताया कि नैनो डी ए पी भी बहुत शीघ्र बाजार में आने वाली है जिससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिल सकेगी।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इफको के अधिकारी श्री उपाध्याय ,राज्य सहकारी संघ के संचालक संदीप श्रीवास्तव युवा कृषि व्यवसाई जय अग्रवाल ,मिक्की अरोरा,कोरोमंडल के विपणन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवम् आसपास के प्रगति शील कृषक गण आदि उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.